महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 सितम्बर। जिले में साक्षरता बढ़ाने गुरुवार 8 सितम्बर से बुधवार 14 सितम्बर तक अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन किया जाएगा। दुनियाभर में 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस वर्ष 2022 साक्षरता दिवस की थीम ट्रांसफॉर्मिंग लिटरेसी लर्निंग स्पेस् है। इसी तरह वर्ष 2021 साक्षरता दिवस की थीम मानव-केंद्रित पुनप्र्राप्ति के लिए साक्षरता डिजिटल विभाजन को कम करना विषय रहा। साक्षरता कार्यक्रम के लिए विशेष रणनीति तैयार कर सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से समय.सीमा की बैठक में तैयारियों की जानकारी ली।
साक्षरता सप्ताह के तहत दूसरे दिन 8 सितंबर को जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों में प्रभात फेरी,साक्षरता रैली निकाली जाएगी। शुक्रवार 9 सितम्बर को जिला स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न संस्थाओं में साक्षरता संगोष्ठी, परिचर्चा होगी। इसमें साहित्यकार, लेखक, पत्रकार, अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षावृत्त साक्षरता कार्यक्रम से जुड़े शासकीय, अशासकीय व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
साक्षरता सप्ताह के तीसरे दिन 10 सितंबर को जिले के शैक्षणिक संस्थाओं में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम पर केन्द्रित गीत, नृत्य, पेंटिंग, चित्रकला, मेहंदी व रंगोली का आयोजन होगा। इसमें विशेष रूप से स्टूडेंट्स, शिक्षक, अभिभावक की भागीदारी होगी। साक्षरता सप्ताह के चौथे दिन 11 सितंबर को महिला साक्षरता पर केंद्रित कार्यक्रम होंगे। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्व सहायता समूह, मितानिन आदि की भागीदारी होगी।
इस मौके पर महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर चर्चा, लोकगीत, लोक परम्परा पर चर्चा एवं पारम्परिक खेलों का आयोजन होगा। इसके बाद 12 सितम्बर को विद्यालयीन और महाविद्यालय स्टूडेंट्स के बीच भाषण, निबंध, पोस्टर आदि प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
13 सितंबर को न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम एनआईएलपी के शिक्षार्थियों का लेखन कार्यक्रम, प्रौढ़ शिक्षार्थियों के लिए चित्रलेख और लिखों कार्यक्रम का आयोजन होगा। अंतिम दिन 14 सितंबर को सम्मान एवं सामूहिक संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला स्तर साक्षरता, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, शिक्षकों कोसम्मानित किया जाएगा।
8 को जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों में प्रभात फेरी, साक्षरता रैली निकाली जाएगी।
9 सितंबर को जिला स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न संस्थाओं में साक्षरता संगोष्ठी, परिचर्चा होगी।