महासमुन्द
भाजपा महिला मोर्चा ने एसपी को ज्ञापन सौंपा
27-Aug-2022 3:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 27 अगस्त। जिले में महिलाओं व बच्चियों पर हुए अत्याचार, छेडख़ानी, दुष्कर्म, हत्या जैसे अपराधों की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग भारतीय जनता महिला मोर्चा की ओर से की गई। प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे से मुलाकात कर सन 2020 से अगस्त 2022 तक जिले में महिलाओं के साथ हुए छेडख़ानी दुष्कर्म व अत्याचार की जानकारी प्रदान करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही उक्त जानकारी जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है। इस दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कौशल्या देवी बंसल, महिला मोर्चा प्रभारी पार्वती साहू, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी तिवारी, सुनीता साहू मौजूद रहीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे