महासमुन्द
अब रसोइया संघ आंदोलन के मूड में
26-Aug-2022 4:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 26 अगस्त। रसोइया संघ द्वारा बुधवार को जिला मुख्यालय के पटवारी कार्यालय के सामने बैठक आयोजित की गई जिसमें अनिश्चितकालीन हड़ताल की रणनीति पर चर्चा की गई। रसोइया संघ की संभागाध्यक्ष नीलू ओगरे ने बताया कि आगामी 4 सितंबर को पूरे प्रदेशभर से रसोइया संघ के सदस्य राजधानी में प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने बताया कि अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 7 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी किया जाएगा। तीन सूत्रीय मांगों के संबंध में बताया कि उनकी मांगों में नियमितीकरण, कलेक्टर दर पर मानदेय और रसोइयों को बिना कारण कार्य से निकालना बंद किया जाए जैसे मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे