महासमुन्द

फेडरेशन का आंदोलन अनवरत जारी: कहा-हम अभी नहीं तो कभी नहीं के तर्ज पर लड़ रहे हैं
26-Aug-2022 3:25 PM
फेडरेशन का आंदोलन अनवरत जारी: कहा-हम अभी नहीं तो कभी नहीं के तर्ज पर लड़ रहे हैं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 26 अगस्त। केन्द्र के समान महंगाई भत्ता एवं गृहभाड़ा भत्ता को लेकर कर्मचारी अधिकारियों का आंदोलन जारी है। कल उन्होंंने  शासन के खिलाफ  जमकर नारेबाजी करते हुये हल्लाबोल प्रदर्शन किया। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक एस. चन्द्रसेन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि शासन के अडिय़ल रवैया एवं तानाशाही से डरने वाले नहीं हंै। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के सह संयोजक टेकराम सेन ने कर्मचारी अधिकारियों से अपील की है कि प्रदेश में डीए और एचआर को लेकर कर्मचारी उद्वेलित हैं। सभी कर्मचारी अधिकारी इस महायज्ञ में आहुति दें ताकि हम अपनी जायज हक को ले सकें। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई को हम प्रांतीय आव्हान पर अभी नहीं तो कभी नहीं के तर्ज पर लड़ रहे हैं। बिना डरे, बिना घबराये इस आंदोलन में कूदकर कर्मचारी एकता का परिचय दें। 

स्थानीय लोहिया चौक में धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुये राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष मीना प्राणिग्राही, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक गिरि गोस्वामी, वाहन चालक संघ के प्रांताध्यक्ष मनीष ठाकुर, राज्य कर्मचारी संघ से रिखीराम साहू, पशु चिकित्सा अधिकारी संघ से डॉ रामकुमार चंद्राकर, डॉ चिन्ताराम साहू, प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के चमन चंद्राकर, राजस्व निरीक्षक संघ से दौलत ठाकुर, पटवारी संघ से चन्द्रभान साहू, व्याख्याता संघ से शैलेन्द्र सोनी, न्यायायिक कर्मचारी संघ से राजीव लोचन जोल्हे, कृष्ण कुमार शर्मा, लिपिक एवं महाविद्यालयीन संघ से राजेश शर्मा, नगर पालिका से सुरेश शर्मा, सुखेन्द्र द्विवेदी, अजाक्स से कमलेश ध्रुव, एसपी ध्रुव, ग्राम पंचायत सचिव संघ से राजू चंद्राकर, मधु शर्मा, दीपक तिवारी, योगेश्वरी गोस्वामी, प्रभा पंडा, रामेश्वरी साहू, शंंकर लाल अग्रवाल, लघु वेतन कर्मचारी संघ से नंदकुमार देवदास, शिव साहू, केके चन्द्राकर, दिलीप तिवारी, लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ, छग शिक्षक संघ से राजेन्द्र इंगोले, अविनाशलाल, टोहन देवांगन, सहायक शिक्षक फेडरेशन से बाबूलाल ध्रुव, आत्माराम साहू, स्वास्थ्य संयोजक संघ से किशोर पटेल सहित अलग-अलग संगठनों के पदाधिकारियों ने शासन के खिलाफ  हुंकार भरते हुये कहा कि जायज मांग लेकर रहेंगे चाहे जो भी कार्यवाही हो।  


अन्य पोस्ट