महासमुन्द
रक्षाबंधन के दिन तलवार लहराकर धमकाता युवक गिरफ्तार
12-Aug-2022 3:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,12 अगस्त। सरायपाली पुलिस ने 11 अगस्त को मुखबिर सूचना के आधार पर आम रोड बस स्टैंड सरायपाली में एक व्यक्ति को तलवारनुमा हथियार लहराकर लोगों को डराते धमकाते पकड़ा है।
सरायपाली थाना प्रभारी आशीष वासनिक की टीम को सूचना मिली थी कि रक्षाबंधन त्यौहार में आने जाने वाले लोगों को व्यवधान उत्पन्न हो रहा है तथा उनमें भय का वातावरण निर्मित हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस का स्टाफ घटनास्थल बस स्टैंड सरायपाली पहुंची। जहां एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार तलवार नुमा चाकू लेकर लोगों को डराते धमकाते तलवार नुमा चाकू लहराते दिखा। गिरफ्तार कर नाम पता पूछने पर आरोपी ने अपना नाम कौशल सोनी उम्र 21 वर्ष वार्ड नंबर 02 सरायपाली बताया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे