महासमुन्द

ट्रैक्टर की बैटरी चोरी, दो युवक गिरफ्तार
05-Aug-2022 8:15 PM
ट्रैक्टर की बैटरी चोरी,  दो युवक गिरफ्तार

महासमुंद, 5 अगस्त। घर के सामने खड़े ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाले दो युवकों को खल्लारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी की बैटरी को जब्त भी कर लिया है। आरोपी ने इसकी शिकायत थाना में बुधवार को की थी। वहीं संदिग्ध के बारे में बताया भी था। इसके बाद पुलिस ने पतासाजी के दौरान ग्राम पाली से दो युवकों को हिरासत में लिया। खल्लारी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सतीश पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर की बैटरी चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद 24 घंटे के भीतर ग्राम पाली निवासी कुलवंत सोनी 34 साल व कमल नारायण ध्रुव 24 साल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया। चोरी की बैटरी जब्त की।

उन्होंने बताया कि बुधवार को वार्ड क्रमांक 2 भुजिया पारा ग्राम पाली थाना खल्लारी निवासी टेकराम साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 06 जीई 5097 को घर के सामने ही खड़ा किया था। 

रात 10.30 बजे बाइक की आवाज सुनकर घर से बाहर निकलकर देखा तो ट्रैक्टर के पास से दो युवक बाइक में सोरम सिंघी की ओर जा रहे थे। संदेह होने पर ट्रैक्टर के पास जाकर देखा तो ट्रैक्टर में लगे बैटरी का बाक्स खुला हुआ। उसमें लगी बैटरी नहीं थी। अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। इसकी कीमती 6000 रुपए आंकी गई है।
 


अन्य पोस्ट