महासमुन्द
दो ने लगाई फांसी
03-Aug-2022 10:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 3 अगस्त। तेंदूकोना क्षेत्र के ग्राम चुर्रूपाली व पिथौरा के ग्राम हरदी के रहने वाले दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
पुलिस के अनुसार तेंदूकोना के चुर्रूपाली निवासी कोयलचंद साहू पिता चैन सिंह (29) ने घर के बाड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। वहीं पिथौरा के ग्राम हरदी निवासी भानु यादव पिता चंद्रहाश यादव (22) ने गांव के विकास पटेल के खेत दादर खार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे