महासमुन्द

ब्रिज निर्माण का मलबा नाली के आसपास फेंक दिया, पानी की निकासी नहीं होने से जाम, लोग हलाकान
31-Jul-2022 4:40 PM
ब्रिज निर्माण का मलबा नाली के आसपास फेंक दिया, पानी की निकासी नहीं होने से जाम, लोग हलाकान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 जुलाई।
बेलदार पारा वार्ड 19 के वार्डवासी इन दिनों नाली जाम की परेशानी से जूझ रहे हैं। वजह यही है कि ओवरब्रिज निर्माण कंपनी ने ब्रिज निर्माण का पूरा मलबा नाली के आसपास फेंक दिया है। इससे नाली के पानी की निकासी नहीं हो रही है। ठेकेदार ने वार्ड के मुख्य मार्ग का भी निर्माण नहीं कराया है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है।  वार्ड के रवि साहू, ईश्वर राव पोपट, अनीस राजवानी, रेखू श्रीवास्तव, सूरज चंद्राकर, मनोज साहू, रत्न कामड़े, ईश्वर साहू, मंगल ध्रुव, निकेत चंद्राकर, बावान बेलदार, बसंत सावरा एवं समस्त वार्डवासियों ने बताया है कि शिकायत के बाद भी समस्या पर सेतु निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने ध्यान नहीं दिया और न ही जनप्रतिनिधियों ने यहां का हाल जाना। नालियों की साफ. सफाई जल्द नहीं कराई गई तो वार्डवासी उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।


अन्य पोस्ट