महासमुन्द

सीढ़ी से उतर रही महिला को धक्का दिया, मामला दर्ज
19-Jul-2022 4:13 PM
सीढ़ी से उतर रही महिला को धक्का दिया, मामला दर्ज

महासमुंद, 19 जुलाई। कोमाखान के ग्राम बांसकाटा में एक महिला अपने घर के सीढ़ी से उतर रही थी कि उसे गांव के एक युवक ने धक्का दे दिया। इससे वह सीढ़ी से गिर गई और उसका दांत टूट गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम  नवागांव का मोनू चंद्राकर 15 जुलाई रात 10 बजे बांसकांटा निवासी सुशील निराला के यहां गया था। उसे आवाज लगाई तो आरोपी की आवाज  सुनकर सुरेश निराला की पत्नी सुशीला निराला दूसरे माले से सीढ़ी से उतर कर नीचे माले में आ रही थी। तभी आरोपी ने सुशीला निराला को धक्का  मार दिया। इससे वह सीढ़ी से गिर गई और उसका दांत टूट गया। आरोपी ने सुशीला की सास सुमित्रा निराला को भी धक्का दे दिया। इससे वह  जमीन पर गिर पड़ी और घायल हो गई। कोमाखान पुलिस ने सुशील निराला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट