महासमुन्द

एफआईआर दर्ज करने की मांग
15-Jul-2022 4:54 PM
एफआईआर दर्ज करने की मांग

महासमुंद, 15 जुलाई। अधिकारियों के आश्वासन के बीच फंसे सहारा के निवेशक एक बार फिर कल गुरुवार शाम को कोतवाली थाने का घेराव करते हुए सहारा के डायरेक्टर व अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे। इस बार भी निवेशकों के आंदोलन के बाद टीआई ने एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद आंदोलनकारी शांत हुए। जानकारी के अनुसार सहारा कार्यकर्ता एवं निवेशक संघ जिला शाखा महासमुंद के प्रतिनिधिमंडल ने कई बार प्रशासन के अधिकारियों के पास जाकर 75 करोड़ रुपए की राशि दिलाने की मांग की है। कल राशि नहीं दिलाने के एवज में एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।


अन्य पोस्ट