महासमुन्द

सिरपुर के आसपास रहने वाले लोगों ने डॉ.चोपड़ा को बताई परेशानी
14-Jul-2022 4:41 PM
सिरपुर के आसपास रहने वाले लोगों ने डॉ.चोपड़ा को बताई परेशानी

कहा-मंदिर के ट्रस्टी क्या कर रहे, इसकी कोई जानकारी बाहर नहीं आती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 जुलाई।
पूर्व विधायक डा. विमल चोपड़ा की उपस्थिति में सिरपुर एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों की एक बैठक सिरपुर में आहुत हुई। इस अवसर पर डा. चोपड़ा के सामने ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखी।
ग्रामीणों के मुताबिक गंधेश्वर महादेव मंदिर में सिरपुरवासियों का कोई अधिकार नहीं है, बल्कि सिरपुर के हित से दूर-दूर तक संबंध न रखने वाले लोगों ने मंदिर में वर्षों से अपना अधिकार जमा रखा है। यहां तक की गतिविधियों के संबंध में कोई जानकारी सिरपुर के ग्रमीणों को नहीं दी जाती है। यहां होने वाली आय के हिसाब-किताब का कोई लेखा जोखा गांव में सार्वजनिक नहीं किया जाता। अत: गांव वालों में ट्रस्ट की गतिविधियों को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों को कहना है कि मंदिर ट्रस्ट द्वारा मनमाने तौर पर जमीन रेघ में दी जाती है। सिरपुर का कोई भी निवासी अनेक वर्षों से ट्रस्ट का अध्यक्ष बन नहीं पाया है। नागरिकों ने इस बात पर आक्रोश व्यक्त किया कि गरीब आदमी अपना मकान तोडक़र बनाता है तो उसे नोटिस दी जाती है और मंदिर में ग्रामवासियों की बिना सहमति के तोड़ फ ोड़ करके, श्री राम जानकी मंदिर के नाम पर सामाजिक भवन का निर्माण बिना पंचायत एवं ग्रामीणों की अनुमति के घोषित हो जाता है।

बैठक में उपस्थित लोगों की बातों को ध्यानपूर्वक सूनने के पश्चात डॉ.चोपडा़ ने ग्रामीणों से कहा कि इन मसलों पर ग्रामसभा की बैठक कर आम सहमति बनाएं एवं तत्पश्चात आंदोलन की तैयारी करेें। डा. चोपड़़ा ने कहा कि सिरपुर क्षेत्र के लिए पहले भी वो संघर्ष करते रहे है एवं वर्तमान में भी सिरपुर क्षेत्र की उपेक्षा को लेकर संघर्ष करने से पीछे नही हटेंगे। उक्त बैठक में सिरपुर,सेनकपाट,पासिद, चुहरी, कर्राडीह, मरौद, अमलोर सहित अनेक गांव के लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट