महासमुन्द

शराब दुकान की चोरी हुई राशि कैश कलेक्शन कंपनी से वसूल हुई
14-Jul-2022 3:31 PM
शराब दुकान की चोरी हुई राशि कैश कलेक्शन कंपनी से वसूल हुई

महासमुंद, 14 जुलाई। जिला में शराब दुकानों की बिक्री रकम रुपये 47 लाख, 63 हजार 880 रुपए संग्रहित राशि को बैंक में जमा नहीं करने एवं  चोरी की बात बताने वाली टाप सिक्युरिटी एंड फैसिलिटीज मैनेजमेंट कंपनी से शासन ने राशि वसूल की है। जिला आबकारी अधिकारी विजय सेन शर्मा ने बताया कि जिला महासंमुद में टाप सिक्युरिटी एंड फेसिलिटीज मैनेजमेंट कंपनी द्वारा जिला महासंमुद में शराब दुकानों की बिक्री रकम को संग्रहित कर बैंक में जमा करने का कार्य किया जाता है। संबंधित फर्म द्वारा माह जून की तिथि 12 एवं 13 जून की बिक्री की राशि नकदी रुपये 47लाख, 63 हजार 880 रुपए का कलेक्शन बैंक में जमा नहीं किया गया। फर्म ने 14 जून को उक्त राशि सरायपाली स्थित कलेक्शन सेंटर चेस्ट रूम से चोरी होने की बात बताई। कलेक्शन एजेंसी ने पुलिस में एफआईआर की जानकारी दी थी। इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए आबकारी अधिकारी ने कैश कलेक्शन करने वाली टाप सिक्युरिटी एंड फेसिलिटीज मैनेजमेंट कंपनी से उक्त राशि की वसूली कर ली है।
 


अन्य पोस्ट