महासमुन्द
महासमुंद, 23 जून। महासमुंद कोतवाली पुलिस ने दलदली रोड में शराब परिवहन करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 37 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त की गई है। बरामद शराब की कीमत 14 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों से परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिया है। उन पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी में अवैध रूप से शराब परिवहन करते दलदली रोड से महासमुंद की ओर जा रहा है।
सूचना पर टीम ने शराब दुकान रेलवे फाटक के पास नयापारा में घेराबंदी कर स्वीपर कॉलोनी निवासी तीरथ सेंद्रे उर्फ आयुष 21 साल को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास रखे एक भूरे रंग के बैग के अंदर 124 पौवा 22 लीटर 320 एमएल कीमती 9920 व दूसरे सफेद रंग के बैग के अंदर 30 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब 5 लीटर 400 एमएल कीमती 3600 रुपए एवं तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी कीमती 25000 को जब्त किया। इसी तरह एक अन्य मामले में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दलदली रोड स्थित जगत पान ठेला के पास घेराबंदी कर सुभाष नगर निवासी रमेश यादव 22 साल को शराब परिवहन करते हुए पकड़ा। इसके पास से साढ़े 9 लीटर शराब बरामद किया गया।