महासमुन्द

अटल चौक के तोड़े जाने से जमदरहा के भाजपाई मायूस
22-Jun-2022 4:26 PM
अटल चौक के तोड़े जाने से जमदरहा के भाजपाई मायूस

सरपंच ने कहा दूसरा बनाकर देंगे

रोड के बीच में आ रहा था, इसलिए तोड़ा गया- इंजीनियर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 जून।
बसना ब्लॉक के ग्राम पंचायत जमदरहा में भंवरपुर बड़े साजापाली व सागरपाली रोड के चौराहे पर वर्ष 2004-05 में शासन के आदेश पर अटल चौक का निर्माण तत्कालीन सरपंच द्वारा करवाया गया था। इसे गत दिनों तोड़ दिया गया। अटल चौक के तोड़े जाने से स्थानीय भाजपाइयों में नाराजगी है और चौक के दुकानदारों में भी मायूसी है। क्योंकि ये दुकानदार अपने पते में अटल चौक जमदरहा लिखा करते थे।

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ रोड एंड इंफ ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा 27 दिसंबर वर्ष 2021 से सरायपाली, उमरिया, भंवरपुर, बड़े साजापाली मार्ग का उन्नयन व नवनीकरण कार्य ठेके से करवाया जा रहा है। रोड निर्माण कार्य के दौरान ही अटल चौक रोड के बीच स्थापित होने का हवाला देकर इसे तोड़ दिया गया। जबकि यह चौक छत्तीसगढ़ की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में निर्मित किया गया था। गांव वालों को आरोप है कि इसे तोडऩे के लिए किसी भी प्रकार की अनुमति गांव वालों से नहीं ली गई।

इस संबंध में बसना जनपद पंचायत सीईओ एमआप यदु ने मामले की जानकारी नहीं होने और पता करने की बात कही। वहीं ठेकेदारों का कहना है कि  तो?वाया है। वहीं लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर का कहना है कि अटल चौक रोड के बीच में आ रहा था, इसलिए तोड़ा गया। सरपंच दुर्योधन पटेल ने सडक़ बनाने के बाद दूसरा अटल चौक बनाकर देने की बात कही है।  
 


अन्य पोस्ट