महासमुन्द

स्काउट्स, गाइड्स के प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास
21-Jun-2022 4:36 PM
स्काउट्स, गाइड्स के प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 जून।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में स्काउटिंग के लिए विभाजित मध्य एवं पश्चिमी क्षेत्र का क्षेत्रीय स्तर के योगा प्रशिक्षण शिविर आयोजित है। राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर के विशेष प्रयास एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के अगुवाई में यह कार्यक्रम जारी है।

शिविर में द्वितीय दिवस कल प्रात: काल 6.30 बजे सभी प्रतिभागियों को योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। जिसमें स्काउट्स एवं गाइड्स के साथ जिला अध्यक्ष महासमुंद दाऊलाल चंद्राकर, जिला मुख्य आयुक्त ऐतराम साहू, डीओसी कमल लूनिया तथा समस्त प्रभारियों ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज़ की। राष्ट्रीय मुख्यालय से नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स शिवांगी सक्सेना, शिविर संचालक एनएचक्यू नई दिल्ली, सहायक शिविर संचालक डॉ. करूणा मसीह रायपुर, राजकिशोर पटेल मध्यप्रदेश, राजेश तिवारी धमतरी, पवन नायक रायगढ़, लक्ष्मी चौधरी राजस्थान, मधुशाला कौशल बालोद, अन्नपूर्णा पाण्डेय रायपुर, जि़ला महासमुंद के डीओसी द्वय कमल लूनिया, लीनू चंद्राकर, रामकुमार साहू जिला सचिव, शैलेन्द्र कुमार नायक पूर्व जिला सचिव, लता वैष्णव सचिव महासमुंद, लीलिमा साहू पिथौरा अपनी सक्रिय सहभागिता दे रहे हैं।
 


अन्य पोस्ट