महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 जून। महासमुंद जिला स्तरीय पांच दिवसीय बालवाड़ी ब्लॉक रिसोर्स प्रशिक्षण का आज बीआरसी भवन में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती एस चंद्रसेन, एडीएमसी अशोक शर्मा, समग्र शिक्षा महासमुंद और बीआरसीसी जागेश्वर सिन्हा,जिला नोडल राजेश चंद्राकर व्याख्याता डाइट महासमुंद की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए संयुक्त रूप से दिया जा रहा है।
इस बीआरजी प्रशिक्षण में महासमुंद जिला के सभी विकास खंडों से बीआरसीसी, एक शिक्षक, दो-दो सुपरवाइजर, एक संकुल समन्वयक, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से एक सीडीपीओ का जिला स्तर पर उन्मुखीकरण किया जा रहा है। इस प्रशिक्षित टीम द्वारा विकासखंड स्तर पर शिक्षकों एवं महिला बाल विकास विभाग के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कल प्रशिक्षण सत्र अंतर्गत मास्टर ट्रेनर गोपाल साहू ने रोचक गतिविधि आधारित राष्ट्रीय शिक्षा नीति एक परिचय, सिद्धांत, आवश्यकता, ढांचा, बदलाव और उद्देश्यों के बारे में प्रश्नावली में माध्यम से विस्तार पूर्वक चर्चा की। मास्टर ट्रेनर निहारिका चंद्राकर ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। लक्ष्मी मिश्रा सुपरवाइजर महिला एवं बाल विकास विभाग ने पूर्व प्राथमिक शिक्षक की उद्देश्यों और पूर्व प्राथमिक पाठ्यचर्या के मार्गदर्शक सिद्धांतों के बारे में प्रतिभागियों से गतिविधियों के माध्यम से चर्चा की।
शशि जयसवाल सुपरवाइजर महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान मिशन एफ एल एन और बहुभाषिकता के बारे में प्रतिभागियों से विस्तार पूर्वक चर्चा किया। सभी विकास खंड से आए प्रतिभागियों ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बच्चों के लिए स्थानीय मातृभाषा की आवश्यकता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति में उल्लेखित पूर्व प्राथमिक शिक्षा के लिए के प्रावधानों के बारे में विस्तारपूर्वक जाना। उपरोक्त जानकारी संकुल समन्वयक आशीष कुमार साहू ने दी है।