महासमुन्द

पहली बारिश में ही नाली का कचरा सडक़ पर, शहर में चारों तरफ गंदगी का आलम
20-Jun-2022 3:38 PM
पहली बारिश में ही नाली का कचरा सडक़ पर, शहर में चारों तरफ गंदगी का आलम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 जून।
रविवार दोपहर झमाझम बारिश के बाद शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खुली है। पहली बारिश में ही नाली का गंदा पानी और कचरा सडक़ पर आ गया। बारिश के बाद गली मोहल्लों की नालियां जाम रही जिसका कचरा आज भी बिखरा पड़ा है। कल दिन भर महासमुंद बस स्टैंड में जलभराव की स्थिति रही। हालांकि सफ ाईकर्मियों ने कहीं-कहीं पर झाडू लगाकर शहर की सफ ाई की है।

बताना जरूरी है कि महासमुंद में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से खासकर गली कूचों की नालियों का कचरा पहली बारिश में ही सडक़ों पर फैल जाता है। ऐसा हर साल होता है। बारिश के बाद प्लास्टिक के कचरों से सडक़ों पर गंदगी का आलम होता है। नागरिक खुद से झाडू लगाकर, पानी डालकर घर के सामने सडक़ की सफ ाई करते हैं।

महामसुंद बस स्टैंड, निचली बस्तियों के अलावा सब्जी बाजार में भी जलभराव और गंदगी का भयंकर आलम है। यहां की गंदगी और सड़ांध से नागरिक परेशान हैं। बारिश के बाद सडक़ और नालियों में गंदगी देखकर पार्षदों ने सफ ाई अमले को सूचना दी थी लेकिन सफ ाई नहीं की गई।
 


अन्य पोस्ट