महासमुन्द
महासमुंद, 18 जून। शुक्रवार को जिला मुख्यालय के आसपास काफ ी तेज बारिश हुई लेकिन जिला मुख्यालय सूखा ही रहा। महासमुंद के बागबाहरा ब्लॉक के कई इलाकों में कल को अच्छी बारिश हुई। जिला मुख्यालय में भी कल शुक्रवार दोपहर बाद आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर 3.30 बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू तो हुई, लेकिन कुछ ही देर में ये भी बंद हो गई।
मालूम हो कि जिले में दो दिन तीन दिनों से छुटपुट बारिश हो रही है। लेकिन इन दो दिनों में बारिश केवल बसना और सरायपाली ब्लॉक में ही देखने को मिली है। जिले के शेष तीन ब्लॉक में काफ ी कम बारिश दर्ज की गई है। महासमुंद ब्लॉक में तो सूखे की स्थिति है। पिछले दो दिनों में यहां केवल 1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं जिले में सर्वाधिक बारिश बसना ब्लॉक में 41 मिमी दर्ज की गई है। इस साल जिले में प्री मानसून की स्थिति बेहद खराब रही। यहां प्री मानसून बारिश काफ ी कम हुई। प्रदेश में मानसून पहुंच चुका है और इसकी गतविधि भी बढ़ी है। ऐसे में आने वाले दिनों में तेज बारिश की संभावना है।