महासमुन्द
मानसिक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर में 25 मरीज पहुंचे
14-Jun-2022 3:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,14 जून। सोमवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में मानसिक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में गंभीर मानसिक रोग के 23 मरीज पहुंचे। जिनका काउंसिलिंग कर दवाई दिया गया।
मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सीएमएचओ डॉ एसआर बंजारे, डीपीएम रोहित कुमार वर्मा के निर्देशन पर किया गया। मानसिक स्वास्थ्य शिविर में नोडल अधिकारी डॉ छत्रपाल चंद्राकर, मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता रामगोपाल खूंटे, योगा प्रशिक्षक देव कुमार डडसेना व मानसिक स्वास्थ्य टीम उपस्थित रहे। खंड चिकित्सा अधिकारी बसना डॉ जेपी प्रधान और बीपीएम डोलचंद नायक का सहयोग रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे