महासमुन्द

विश्व रक्तदाता दिवस को यादगार बनाने रक्तदान शिविर आज
13-Jun-2022 10:40 PM
विश्व रक्तदाता दिवस को यादगार बनाने रक्तदान शिविर आज

अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा,  13 जून।
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में लगातार जय मां शीतला ब्लड ग्रुप के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। विगत तीन वर्षों से इनके टीम के सदस्यों द्वारा रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि जय माता ब्लड ग्रुप के सदस्यों द्वारा जिला अस्पताल गरियाबंद के साथ-साथ राजधानी रायपुर, महासमुंद, ओडिशा पहुंचकर भी रक्तदान कर रहे हैं। शीतला रक्तदान ग्रुप का कार्य पूरे प्रदेश भर में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। इनके लगातार रक्तदान हेतु जनजागरण अभियान से प्रेरित होकर अब महिलाएं भी रक्तदान करने आगे आ रही हंै।

इस बार विश्व रक्तदाता दिवस यादगार व विशेष बनाने के इनके ग्रुप के द्वारा छुरा नगर मानस मंदिर में मंगलवार को विशाल रक्तदान शिविर आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत अंचल के युवाओं के द्वारा लगातार रक्तदान जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं समाजसेवी तथा रेडक्रॉस सोसाइटी संरक्षक सदस्य मनोज पटेल ने विश्व रक्तदाता दिवस को जिलेवासियों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की है।


अन्य पोस्ट