महासमुन्द

नगरीय प्रशासन मंत्री के पहुंचते ही शिकायत, नगर की नहीं हो रही सफाई, अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप
13-Jun-2022 2:41 PM
नगरीय प्रशासन मंत्री के पहुंचते ही शिकायत, नगर की नहीं हो रही सफाई, अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप

सीएमओ को बताया सक्षम, कहा किसी भी काम के लिए अध्यक्ष को पूछने की जरूरत नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 जून।
प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया  रविवार को महासमुंद पहुंचे। इस दौरान वे सबसे पहले वे कांग्रेस भवन पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और स्थानीय समस्याओं से रूबरू हुए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर कांग्रेसियों व पार्षदों की बात नहीं सुनने की शिकायत दर्ज कराते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष की मनमानी के चलते काम भी शहर में नहीं हो रहा है। साफ.-सफाई भी नहीं हो रही है। अयोध्या नगर की नालियां जाम हैं। शिकायत के बावजूद सफाई नहीं होती।

इस दौरान मंत्री डहरिया से इस बात की शिकायत भी की गई कि पालिका अध्यक्ष कई बार सीएमओ से गाली गलौच करते मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इस बात पर मंत्री ने एफ आईआर दर्ज कराने की बात कहीं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी का कार्य समय पर करें और शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराएं। किसी भी काम के संबंध में अध्यक्ष से पूछने की जरुरत नहीं है। आप सक्षम है काम करवा कराएं और आने वाले समय में नाराजगी जल्द दूर करें।

कांग्रेस भवन के बाद मंत्री सर्किट हाउस गए, जहां सबसे पहले आबकारी विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। हाल ही में घटित दोनों ही प्रकरणों में अधिकारियों से मंत्री ने पूछताछ की। इसके बाद फिर से वहां पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने अयोध्या नगर स्थित कॉलोनी में ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। बताया कि श्रीराम वाटिका कॉलोनी में ट्रांसफार्म नहीं लगने के कारण वहां के लोगों को परेशानी होती है। इस संबंध में ईई को मंत्री ने दूरभाष से चर्चा कर ट्रांसफार्मर लगाने के आदेश दिए।

मंत्री ने पालिका के सफाई प्रभारी को बुलाकर शहर में सफ ाई कराने के निर्देश दिए। यहां कांग्रेसियों ने उन्हें बताया कि नगर पालिका में भवन अनुज्ञा के लिए लोगों को पालिका का चक्कर लगाना पड़ता है। इसके बाद भी कर्मचारी-अधिकारी लोगों को भवन अनुज्ञा देने में लेटलतीफ ी करते हैं। शिकायत में यह भी बताया गया कि बहुत सी कॉलोनियां अवैध हैं, जिसे नियमितिकरण कर उन्हें लाभ दिया जा सकता है। इस पर मंत्री ने कहा जल्द ही नियमितिकरण के लिए आदेश जारी किया जाएगा। उन्होंने पालिका के अधिकारियों को अनुज्ञा की अनुमति देने के लिए निर्देशित किया। घनी बस्तियों में टावर लगाने की कार्यकर्ताओं ने शिकायत भी कांग्रेस पदाधिकारियों ने मंत्री से की। मंत्री को बताया गया कि रुपए लेकर पालिका के अधिकारी घनी बस्तियों में टावर लगाने का आदेश दे रहे हैं।


अन्य पोस्ट