महासमुन्द

रामचंडी मंदिर में चोरी, दान पेटी का ताला तोडक़र नगदी सहित जेवरात ले भागे
12-Jun-2022 4:11 PM
रामचंडी मंदिर में चोरी, दान पेटी का ताला तोडक़र नगदी सहित जेवरात ले भागे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 जून।
बसना गढफ़ुलझर स्थित प्रसिद्ध रणेश्वर रामचंडी मंदिर बीती रात अज्ञात चोर दान पेटी का ताला तोडक़र नगदी रुपए सहित सोना चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए हैं। शनिवार की सुबह चोरी की सूचना मिलते ही समिति के अध्यक्ष पुलिस थाना पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस अज्ञात के खिलाफ  मामला दर्ज कर पतासाजी में जुट गई है। आरोपी की हरकतें मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस निखिल रायखेचा का कहना है कि मंदिर में चोरी हुई है। पुलिस के अनुसार ग्राम नानकसागर निवासी व रामचंडी मंदिर संचालन समिति गढफ़ुलझर के अध्यक्ष कमलचंद प्रधान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि शनिवार सुबह 7 बजे मंदिर के पुजारी प्रमोद प्रधान की सूचना पर मंदिर आकर देखा तो मंदिर का ताला टूटा हुआ था एवं मंदिर के सामने दान पेटी भी टूटा हुआ था। अंदर गर्भ गृह में रखे आलमारी का भी ताला टूटा था। उसमें रखे नथनी सोने का 3 नग, चैन वाला नथनी 1 नग, चांदी का मुकुट छोटा 2 नग, बड़ा 1 नग, चांदी का हार सोना कलर 1 नग, एक बड़ा नथनी एवं एक चम्मच कुल 15 हजार, आलमारी में रखे 30 हजार रुपए व दान पेटी के 10 हजार रुपए कुल 55 हजार नगद रुपए अज्ञात ने चोरी कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज के अनुसार मंदिर के अंदर तीन युवक प्रवेश किए हैं। इसके बाद तीनों ने अलग-अलग जगहों से सोने, चांदी, नगदी रुपए व दान पेटी के रुपए को चोरी की और फ रार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में लगी हुई है। आरोपियों ने इस वारदात को गुरूवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात को अंजाम दिया है।


अन्य पोस्ट