महासमुन्द
लीनेंस क्लब के पदाधिकारियों ने किया पौधरोपण
07-Jun-2022 2:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 7 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर लीनेंस क्लब महासमुंद के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया।
लीनेंस अध्यक्ष ललिता चंद्राकर व सदस्यों ने पीपल, नीम एवं जामुन का पौधा विद्यालय के प्राचार्य राजश्री ठाकुर को देते हुए कहा कि विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों को पर्यावरण सुरक्षा हेतु अधिक से अधिक पौधा लगाना चाहिए।
क्लब के सचिव ने धन्यवाद देते हुए कहा कि हम इन पौधों को लगाने के साथ-साथ पूरे वर्ष भर इसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी लेते हैं।
इस अवसर पर क्लब की पूर्व अध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, कौशल्या बंसल, निरंजना शर्मा, राजेश्वरी तिवारी, आराध्या ठाकुर व पीहू चंद्राकर के साथ अन्य उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे