महासमुन्द

दो जगहों में जुआ खेलते 14 पकड़ाए
07-Jun-2022 2:42 PM
दो जगहों में जुआ खेलते 14 पकड़ाए

2 लाख नगद, 7 मोबाइल व 5 चार पहिया जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 जून।
जिले में कल दो स्थानों पर जुए फड़ में पहुंचकर पुलिस ने कल रविवार को दो जगहों से जुआ खेलते 14 लोगों को पकड़ा और उनसे 2 लाख रुपए, 7 मोबाइल व 5 चार पहिया जब्त किया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस और साइबर की टीम ने बसना थाना के भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम केंवटापाली में जंगल के अंदर जुआ खेलते हुए रविवार को वार्ड नंबर 3 लवन थाना कसडोल जिला बलौदा बाजार निवासी मुकेश कुमार बर्मन27 सला, ग्राम मरदा थाना कसडोल जिला बलौदा बाजार निवासी नारायण साहू 40 साल, ग्राम अकरदा थाना कसडोल जिला बलौदा बाजार निवासी राजेश कुमार पैकरा 33 साल, ग्राम खैदा चौकी लवन थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार निवासी साहेब लाल कुर्रे 40 साल, वार्ड नंबर 6 भटगांव थाना भटगांव जिला बलौदाबाजार निवासी राम शरण सिंह 48 साल, ग्राम धनगांव थाना सरसीवा जिला बलौदाबाजार ग्राम बोहारडीह थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर निवासी नीलकंठ अंचल 37 साल, पामगढ़ थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा निवासी अनुराग डहरिया 30 को पकड़ा। आरोपियों के पास और फड़ से 82 हजार 320 रुपए नगद, 7 नग मोबाइल कीमती 42000 रुपए और 5 नग चारपहिया वाहन कीमती लगभग 35 लाख जब्त किया है।

इसी तरह 5 मई को साइबर की टीम ने शीतल विहार कॉलोनी पिथौरा के निर्माणाधीन में मकान में 7लोगों को रुपए का दांव लगाकर गुल गोटी नामक जुआ खेलते गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार यहां जुआरी पुलिस आने की खबर मिले इसके लिए गली मोहल्ले में वाचर लगा रखा था। पुलिस जुए के फड़ तक पहुंची और घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार जुआरियों में बागड़पारा पिथौरा निवासी सतपाल सिंह 33 साल, ठाकुरदिया कला थाना तेंदूकोना निवासी विद्या पटेल 45, वार्ड नं. 15 पिथौरा निवासी कुलदीप सिंह 40 साल, वार्ड 2 पिथौरा निवासी कमलेश डडसेना, वार्ड 11 पिथौरा निवासी गोपाल शर्मा 47 साल, वार्ड 14 लाखागढ़ पिथौरा निवासी राजेन्द्र साहू, वार्ड नं. 13 इंन्द्रा कॉलोनी पिथौरा निवासी उत्तम वासुदेव 33 साल को पकड़ा। यहां आरोपियों के कब्जे से नगदी 1 लाख 19 हजार जब्त किए गए।


 


अन्य पोस्ट