महासमुन्द
सेवाकेंद्र उपकार भवन में पर्यावरण दिवस
06-Jun-2022 8:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 6 जून। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र उपकार भवन नयापारा महासमुंद में कल रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण की रक्षा करने के लिए एक नया प्रोजेक्ट लांच किया गया जिसमें चालीस लाख नए पौधे लगाने व उसकी रक्षा करने का संकल्प लिया गया।
प्रीति बहन ने कहा कि आज का दिन हमें हमारे पृथ्वी को बचाने का संदेश दे रहा है। सेवाकेंद्र प्रभारी बढ़ते हुए तापमान को कम करने के लिए बहुत सारे प्रयास भारत के अलावा पूरे विश्व में किए जा रहे हैं। पर्यावरण की रक्षा से ही हमारी सुरक्षा है। इसलिए हम सभी की जिम्मेवारी है कि हम सभी अपने घरों में या कहीं भी एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी रक्षा करते रहें। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को पौधे प्रदान किए गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे