महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 जून। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर, एसडीओपी कल्पना वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक वैष्णव खल्लारी की टीम ने थाना क्षेत्रांतर्गत अपहृत हुए बालक-बालिकाओं की त्वरित पतासाजी कर दो बच्चियों को ढूंढ निकाला है। जानकारी अनुसार थाना खल्लारी में दोनों बचिच्यों के अपहरण की सूचना उनके पालकों ने दर्ज कराई थी जिसे विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना पर अपृहता एवं संदेही के पता तलाश के लिए टीम गठित कर आस पास के सरहदी शहर व उत्तर प्रदेश रवाना किया गया। इसी दौरान 1 जून को थाना मालीपुर जिला अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश तथा थाना खजनी जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश से दोनों अपह्त बच्चियों को बरामद किया गया।
दोनों मामले में आरोपी संत कुमार कमार उर्फ हरीश उम्र 24 वर्ष निवासी बिरनीबाहरा थाना छुरा जिला गरियाबंद और मेमन ध्रुव उम्र 19 वर्ष निवासी परसदा थाना खल्लारी के कब्जे से बरामद किया गया। इन मामलों में अपराध धारा 363, 366, 376-2 भादवि एवं 4-6 पाक्सो एक्ट के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।