महासमुन्द

झुलसा देने वाली गर्म हवाएं चल रही, बस स्टैंड, बाजार सहित सडक़ें सूनी
04-Jun-2022 3:57 PM
झुलसा देने वाली गर्म हवाएं चल रही, बस स्टैंड, बाजार सहित सडक़ें सूनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,4 जून।
महासमुंद जिला इस वक्त भीषण गर्मी की जद में है। सुबह होते ही धूप तेज हो जाती है और झुलसा देने वाली गर्म हवाएं चलती हैं। रात में हवा ठंडी नहीं होती। घरों और दफ्तरों में लगे एसी-कूलर बेअसर है। आगामी 48 घंटे के लिए लू चलने की आशंका बनी हुई है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होना है।

महासमुंद में तापमान लगातार 40 के पार है। पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से अधिक है। दो जून को पारा 44 डिग्री व 3 जून को 44 डिग्री रहा।
शुक्रवार को दिनभर गर्म हवा से लोग परेशान रहे। दिनभर घरों में दुबके रहे। बस स्टैंड, बाजार सहित मार्गो में सन्नाटा पसरा हुआ था। दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल रहा। आज भी बिल्कुल यही हाल है। लोगों के लिए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है कि जरूरी काम हो तभी घर से निकलें, वरना घरों में ही रहे। अगामी 48 घंटे में गर्म हवा चलेगी। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
 


अन्य पोस्ट