महासमुन्द

दुर्गा वाहिनी की सात दिनी प्रांत शौर्य प्रशिक्षण, लड़कियां सीख रहीं तलवार, दंडबाधा, छुरिका चलाना
02-Jun-2022 2:37 PM
दुर्गा वाहिनी की सात दिनी प्रांत शौर्य प्रशिक्षण, लड़कियां सीख रहीं तलवार, दंडबाधा, छुरिका चलाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 जून।
विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी की सात दिनी प्रांत शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन महासमुंद के सरस्वती शिशु मंदिर में जारी है। शिविर के तीसरे दिन बुधवार को क्षेत्र संयोजक राजेश तिवारी, क्षेत्र मंत्री विभूति भूषण पांडे, प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा, प्रांत संयोजिका दुर्गा वाहिनी रंजीता दास, शाम के सत्र में मुख्य अतिथि उत्तरा विदानी, राजश्री ठाकुर, राजेश्वरी सोनी, सुभ्रा शर्मा, कौशिल्या शर्मा, सुनिता देवांगन, निरंजना शर्मा, लीना जैन उपस्थित रहीं।

अतिथियों ने सामाजिक समरसता में अपने विचार रखते हुए जाति भेद, वर्ग भेद से ऊपर उठकर एक दूसरे के साथ मिलकर कार्य करने और समाज व राष्ट्र के विकास के लिए योगदान देने के लिए प्रेरित किया। शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षार्थियों को योगासन, नियुद्ध कराटे, तलवार बाजी, रायफल चलाना, दंड, बाधा, छुरिका आदि की आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मालूम हो कि यह प्रशिक्षण प्रतिवर्ष दिया जाता है। यह वर्ग इस वर्ष सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुुंद में दिया जा रहा है। इस वर्ग में पूरे छत्तीसगढ़ प्रांत से 236 बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। प्रशिक्षण वर्ग में 10 महिला प्रशिक्षिकाएं प्रशिक्षण दे रही हैं। वर्ग पालक रंजीता दास, बौद्धिक प्रमुख पूजा जैन, मुख्य शिक्षिका प्रीति दुबे, वर्ग प्रमुख राजश्री ठाकुर, वंदना सेन, मुख्य प्रबंधन अखिलेश लूनिया, उत्तम वर्मा, धनेंद्र चंद्राकर वर्ग को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट