महासमुन्द
गांजा समेत 3 गिरफ्तार
02-Jun-2022 2:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 जून। बीते 31 मई को जोगीडीपा फ ारेस्ट रेस्ट हाउस के सामने संदिग्ध वाहन की चेकिंग कर रही पुलिस को झलप पिथौरा की ओर से तीन व्यक्ति एक मोटरसाइकिल ग्लेमर में दिखे। तीनों पुलिस को देख कर भगने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा। चेंकिंग के बाद आरोपियों के पास रखे एक सफेद प्लास्टिक बोरी में10 किलो गांजा मिला। आरोपियों के नाम दिलीप पवार उम्र 30 वर्ष साकिन रौउहा गौटिया पारा थाना पण्डरिया जिला कर्वधा, राजेश सोलंकी उम्र 24 वर्ष साकिन दामापुर बाजार थाना कुण्डा जिला कर्वधा तथा अनुज पारधी उम्र 27 वर्ष साकिन रौउहा कलेज के पीछे थाना पण्डरिया जिला कर्वधा है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे