महासमुन्द
महासमुंद, 31 मई। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू की अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र प्रसाद गिरी को भारत सरकार के संचार मंत्रालय संचार विभाग पीएचपी अनुभाग के टेलीफोन सलाहकार समिति में सदस्य नियुक्त किया गया है। साथ ही अमृत पटेल और गौरखनाथ यादव को दूर संचार विभाग में सलाहकार बनाया गया है। नरेन्द्र प्रसाद गिरी ने इस नियुक्ति पर महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू का आभार व्यक्त किया है।
नरेन्द्र प्रसाद गिरी के संचार विभाग के सलाहकार समिति में सदस्य बनने पर सासंद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, पवन साहू, पार्षद देवीचंद राठी, शहर मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, महेन्द्र सिका, जितेन्द्र साहू, जगन्नाथ छुरा, विक्की गुरूदत्ता, सुरेन्द्र महाराज, डेविड तांडी, अंशुल भारती, गोपी कन्नौजे, साकेत साहू, राहूल कुमार, विनय साहू, सोनू बेहरा ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।