महासमुन्द
गार्डन के सामने से बाइक पार
15-May-2022 3:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 15 मई । जिला मुख्यालय स्थित संजय कानन में घूमने गए अधेड़ की बाइक अज्ञात ने पार कर दी। पुलिस को वार्ड 24 नया रावणभांठा निवासी रमेश साहू ने बताया कि वे बीते 9 मई को बाइक क्रमांक सीजी 06 जीजी 3630 से संजय कानन घूमने गया था। उसने अपनी बाइक संजय कानन के दरवाजे पर सडक़ किनारे पार्क किया और गार्डन घूमने चले गए। वापस लौटने पर बाइक वहां नहीं थी। पुलिस ने उनकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे