महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 मई। आम आदमी पार्टी महासमुंद के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने कहा है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि से घर का बजट बिगड़ गया है। बेतहाशा महंगाई से घरेलू महिलाएं चिंतित हैं। भूपेन्द्र चन्द्राकर ने कहा है कि महंगाई को नियंत्रित करने में केंद्र कि मोदी सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है।
कुछ दिन पूर्व घरेलू गैस सिलेंडर में फिर 50 रुपए की वृद्धि से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1,071 रुपए हो गई है। घरेलू गैस सिलेंडर मार्च से अब तक 100 रुपए की वृद्धि हो चुकी है। किमतों में बेतहाशा वृद्धि से आम जनता और खासकर महिलाओं में भारी आक्रोश है।
उन्होंने कहा है कि 400 रुपये के कीमत पर हाय तौबा करने वाली स्मृति ईरानी आज गायब है। घरेलू महिलाओं में आक्रोश लगातार चरम पर है कि साल भर से खाते में सब्सिड़ी भी नहीं आ रही है। आखिर सब्सिडी जा कहां रही है ? पेट्टोल की कीमतें 112 रुपए के पार होने के बाद अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि ने घर के बजट को पूरी तरह से बिगाड़ के रख दिया है। खाने का तेल भी 200 रुपए लीटर के करीब पहुंच गया है। आटा, दाल, सभी वस्तुओं की कीमतें बढ़ी हैं। अन्य राशन भी मंहगा हो गया है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ झूठे वादे करती है। सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है आम जनता और खासकर महिलाएं इस बोझ से दबे जा रही है। अब ये सुनिश्चित हो गया है कि जनता आने वाले समय में मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगी। प्रदेश की भूपेश सरकार को भी भ्रष्टाचार से फुर्सत नहीं है और मंत्री गण उडऩखटोले की सैर में मस्त है फिर कांग्रेस को महंगाई क्यों परेशान करेगी। छत्तीसगढ़ की जनता इन भ्रष्टाचारियों को भी उखाड़ फेकें।