महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 मई। मातृ शक्ति के सम्मान व नारी शशक्तिकरण हेतु किये जा रहे प्रयास में व व्यवसायिक व राजनीतिक जीवन में अपने काम से लोहा मनवाने मनवाने वाली नारी शक्ति के सम्मान के लिए कल पुलिस कंट्रोल रूम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से डॉ अनिताजी रावटे और एडिशनल एसपी मेघा टेंभुरकर का सम्मान किया गया। मालूम हो कि अनिता रावटे अपने 40 वर्ष तक संघर्ष के बाद इस मुकाम पर पहुंची हैं और वे इस वक्त राज्य महिला आयोग की सदस्य हैं। उन्होंने अपने अनुभवों को बताया कि बचपन में पढ़े कहानी से प्रेरणा लेकर समाज सेवा में अग्रसर हुईं। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ सामाजिक कार्यों में भी ईमानदारी से निभाने प्रेरित किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर ने पुलिस विभाग द्वारा संचालित महिलाओं के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। विशेषकर ’अभियक्ति’ जो राज्य सरकार के महिला सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे हैं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षित जीवन जीने को कहा तथा महिलाओं को हमेशा आगे आकर अपने अधिकारों का भरपूर लाभ लेने की प्रेरणा दी। शिक्षा विभाग की डी ई ओ एस चन्द्रसेन, महिला नागरिक सहकारी बैंक की अध्यक्ष अरुणा शुक्ला ने अपने अनुभव बंाटे। पत्रकार उत्तरा विदानी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर के द्वारा महिलाओं के क्षेत्र में किये गये कार्यों व उनकी उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में डीईओ एस चन्द्रसेन, डॉ मालती तिवारी, अरुण शुक्ला अध्यक्ष महिला नागरिक सहकारी बैंक, अनुजा छत्तर, तारणी चंद्राकर समाज सेविका, आस्था संस्था उपाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, सुनीता देवांगन बाल कल्याण समिति, पूनम कोसरिया महिला संरक्षण अधिकारी, प्रभा पंडा व्याख्याता शास आदर्श स्कूल, उत्तरा विदानी ब्यूरो प्रमुख छ ग, राशि महिलांग नेता प्रतिपक्ष, तारा चंद्राकर सचिव श्याम बालाजी कॉलेज, डॉ श्वेतलाना नाग प्रोफेसर माता कर्मा कॉलेज, डॉ सरस्वती वर्मा प्रोफेसर माता कर्मा कॉलेज, भूमिका लुनिया जिला स्वास्थ्य विभाग महासमुंद, लता चंद्राकर, अनीश कुमार साहू प्रोफेसर जयहिन्द कॉलेज, लोमेश सागर श्याम बालाजी कॉलेज, पुलिस बालमित्र रोशना डेविड एवम समस्त पुलिस महिला सेल टीम उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मालती तिवारी ने किया।