महासमुन्द

पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित होंगे सम्पत
08-May-2022 2:47 PM
पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित होंगे सम्पत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 8 मई।
क्षेत्र में सक्रिय नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना के पूर्व अध्यक्ष संपत अग्रवाल  द्वारा अंचल में लगातार किए जा रहे समाजसेवी कार्यों को देखते हुए 8 मई 2022 को दिल्ली के प्रसिद्ध हैबिटेट सेंटर में केंद्रीय मंत्रियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में थीयोफैनी यूनिवर्सिटी, हैती के द्वारा श्री अग्रवाल को पॉलिटिकल साइंस में पीएचडी की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार 8 मई 2022 को दिल्ली के हैबिटेट सेंटर में प्रात: 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव केकैलास विजयवर्गीय एवं तरुण चुग, केंद्रीय एग्रीकल्चर मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और कश्मीर फाइल्स के निर्माता अभिषेक अग्रवाल, बर्कीना फासो,न्यु के दिल्ली स्थित राजदूत मिस्टर काउली बेली डी हर्व, सुश्री साजिया सोजाए, एशिया हेड थीयोफैनी यूनिवर्सिटी अन्य राष्ट्र एवं राज्य के प्रमुख उपस्थित रहेंगे।

ज्ञात हो कि संपत अग्रवाल  द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में अनेक जनहित कार्य किये है। जिसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिला, जिनमें महत्वपूर्ण कार्यों में से नेत्र जांच शिविर में लगभग 1500 लोगों का मोतियाबिंद का नि:शुल्क ऑपरेशन व 5000 लोगों का नेत्र जांच की गई।, बालाजी ब्लड डोनेशन रायपुर को 2000 यूनिट ब्लड डोनेट किया, मेडिकल कैंप शिविर में लगभग 15000 लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिलाया गया, आयुर्वेदिक उपचार से 800 लोगों का उपचार किया गया।

आपातकाल से निपटने व कोविड-19 के दूसरे चरण में क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति कोरोना से मौत न हो इसी उद्देश्य से श्री अग्रवाल ने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एम्बुलेंस नि:शुल्क सेवा का शुभारंभ किया। जिसमें अब तक 100 परिवारों से अधिक लोगों को सेवाएं प्रदान किया जा चुकी है।

कोरोनावायरस के भीषण महामारी में लगभग 600 लोगों का जान बचाने का काम किया है। स्वास्थ्य के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में उन्होंने खासा कार्य किया।भीषण गर्मी में पानी की समस्या को देखते हुए राहगीरों के लिए विधानसभा क्षेत्र में 36 जगहों पर शुद्ध और ठंडे जल का प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया है।अपने सेवाभाव के कार्यो से वे पूरे प्रदेश भर में चर्चा का विषय बने हुए है।
 


अन्य पोस्ट