महासमुन्द
जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप
07-May-2022 4:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 7 मई। तुमगांव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत तुमगांव के वार्ड क्रमांक 8 निवासी एक व्यक्ति से ग्राम खैरझिटी निवासी एक व्यक्ति पर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप है।
खबर है कि उक्त व्यक्ति ने पहले जमीन का बिक्रीनामा कर रकम प्राप्त किया और उक्त जमीन को फिर से ग्राम अछोला के एक व्यक्ति को बेच दी। प्रार्थी की लिखित शिकायत में पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रार्थी शिव कुमार साहू बताया कि उसने ग्राम खैरझिटी निवासी नंद किशोर पिता तुलाराम यादव की जमीन खसना नंबर 288-5, 917-5, 953-5 कुल रकबा 0.78 हेक्टेयर को 4.50 लाख में 23 अगस्त 2019 को खरीदा, जिसकी पूरी राशि नंद किशोर यादव प्राप्त कर चुका था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे