महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 मई। ग्राम बिरकोनी में अक्षय तृतीया पर्व में बच्चों का भारी उत्साह देखा गया। बच्चों को पर्व का महत्व बताने गुड्डे-गुडिय़ों की शादी रचाई गई। घरों में बच्चों की टोली ने बड़ों के साथ मिलकर मंडप सजाया। गली मोहल्लों में बच्चों ने मंडप सजाकर विधि.विधान के साथ गुड्डे.गुडिय़ों की शादी की। छोटे से नगाड़े के साथ बॉक्स में बज रहे फिल्मी गीत पर झूमते नन्हें.मुन्हें बराती और घराती ने मिलकर मंगलवार को अक्ती पर विवाह उत्सव मनाया। सब कुछ इंतजाम बच्चों ने किया। अक्ती के मौके पर गांव के गली मोहल्लों में बच्चों ने विवाह गीत बजते रहे।
गुडिया की शादी में बच्चों ने चूलमाटी से लेकर हल्दी चढ़ाने का रस्म निभाया। एक आम शादी की तरह ही सभी रस्म पूरी की गई। बच्चों का पक्ष गुड्डे और दूसरा पक्ष गुडिय़ा के साथ रहा। मंडप तक बरात पहुंची और विवाह की रस्म पूरी की गई। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए परिवारजन व मुहल्ले वासी भी पहुंचे और गुड्डे-गुडिय़ा को पीले चावल का तिलक लगाते हुए टिकावन भेंट किया। मंडप में बच्चों का उत्साहवर्धन करने बड़ों ने टिकावन के रूप में पैसे भी दिए। इस अवसर पर पिया, पम्मी, नानू, दादू, रिया, अर्पणा, प्रीति, बरखा, गमी, त्रेया, सहित अन्य बच्चे उपस्थित थे।