महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 4 मई। विप्र फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के आह्वाहन पर गौड़ ब्राह्मण समाज सरायपाली, गौड़ ब्राह्मण नवयुवक संघ एवं गौड़ ब्राह्मण महिला मंडल सरायपाली द्वारा स्थानीय गीता भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे क्षेत्रीय विधायक किस्मत लाल नंद ने गीता भवन के अहाता एवं मुख्य द्वार निर्माण कार्य के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा की ब्रह्म जानाती इति ब्राह्मणरू,अर्थात ब्रह्म का ज्ञान रखने वाला ही ब्राह्मण है। यहां ब्राह्मण समाज ने अल्प संख्या के बावजूद संगठन के बल पर क्षेत्र के निवासियों के शादी ब्याह एवं अन्य मांगलिक कार्यों के लिए गीता भवन का निर्माण किया है, जो प्रशंसनीय कार्य है।
भारती हॉस्पिटल सरायपाली के संचालक विश्वजीत गुप्ता ने युवा, महिला एवं समाज को रक्तदान शिविर के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान भारती हॉस्पिटल में संचालित समर्थ ब्लड बैंक के डॉ प्रवीण साहू एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष संजय शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष राधा महेंद्र शर्मा, विप्र फाउंडेशन महासमुंद दीपक शर्मा एवं भावना तरुण शर्मा, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उमेश शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ सक्रियता से उपस्थित रहे। समन्वय का कार्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने किया।