महासमुन्द

जनपद पंचायत में मनाया गया माटी पूजन दिवस
04-May-2022 7:25 PM
जनपद पंचायत में मनाया गया  माटी पूजन दिवस

सरायपाली, 4 मई। स्थानीय जनपद पंचायत में आज विधायक प्रतिनिधि बलराम भोई, कुमारी भास्कर जनपद अध्यक्ष सरायपाली, जनपद सीईओ उमेश कुमार साहू, जी डी सोनवानी, आर एस चंद्रवंशी, धनेश्वर भास्कर, उमाकांत मिश्रा एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर माटी पूजनदिवस मनाया गया। 

स्कर द्वारा मिट्टी की रक्षा खेत बगीयों में जैविक खाद का उपयोग मिट्टी, पानी के सेहत का ध्यान हानिकारक रसायनों तथा आने वाले पीढिय़ों के लिए साफ पानी, शुद्ध हवा और उपजाउ मिट्टी बचाये रखने हेतु शपथ दिलाया गया। श्री भोई द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। अक्ती त्यौहार के महत्व को बताते हुए शादी ब्याह, कृषि प् रंपरा के नयी फसल की तैयारी, मिट्टी के गुड्डे गुडिय़ों की शादी जैसे परम्परा को पुरखों ने इस त्यौहार के माध्यम से धरती से जोड़ा है। 

कृषि के आधुनिक तकनीक से धरती की उर्वरा शक्ति नष्ट होती है स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। अत: रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों की जगह जैविक खद, वर्मी कंपोस्ट और गौमूत्र के उपयोग को ज्यादा बढ़ावा देने के संदेश के साथ माटी पूजन महाअभियान की शुरूवात की। साथ ईद एवं परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दी। उक्त अवसर पर संजय कुमार साहु, सुशांत त्रिपाठी, चमन प्रधान, भानू प्रताप, सिदार, सुनिल साहू, प्रवीण सिंह, देवानंद पांडे, महेश यादव, धीरज सिंह एवं श्रीमती सरस्वती यादव उपस्थित थे। 

 


अन्य पोस्ट