महासमुन्द
महासमुंद, 2 मई। आम आदमी पार्टी महासमुन्द के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने मई दिवस पर कामगार जन को शुभकामना देते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ के लोग बोरे बासी को जानते हंै और जीवन भर खाते हंै। महज तीन साल बाद भूपेश बघेल सरकार हमें यह बताकर जनसेवा कर रही है या दिखावा? वास्तव में पूरे प्रदेश में बेरोजगार नव युवक परेशान हैं। अकेले महासमुंद जिले में जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार दिसम्बर 2021 तक 38 हजार 116 पंजीकृत बेरोजगार पंजीयन कराके नौकरी एवं बेरोजगारी भत्ता का बाट जोह रहे हैं।
सरकार में इनका सुध लेने वाला तक कोई नहीं है। सरकार ने अपने घोषणा पत्र में 2500 रुपये हर माह बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी। र्ज्य के 14580 शिक्षकों को पदभार किस्तों में तथा आधे वेतन के शर्त पर दी जा रही है। पूरे प्रदेश में 5 लाख पद विभिन्न विभागों में खाली पड़े हैं, जिन्हें भरा नहीं जा रहा है। महासमुंद जिले की बात करें तो स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य कर्मी, जो भर्ती के सारे मापदंडों का पालन करते हुए चयनित हो चुके हैं, उस पर भी रोड़ेे अटकाए जा रहे हैं। प्रदेश में भ्रटाचार चरम पर है। गांव गौठान की योजना पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सरकार सिर्फ छ ग के त्योहारों को मना कर लोंगों के ध्यान को भटकाने का प्रयास कर रही है।
आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी निश्चित रूप से इस सरकार को सबक सिखायेगी। क्योंकि छ ग की जनता आम आदमी पार्टी को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है।