महासमुन्द

हाथी से मौत, 50 लाख मुआवजा की मांग
29-Apr-2022 3:01 PM
हाथी से मौत, 50 लाख मुआवजा की मांग

महासमुंद, 29 अप्रैल। पूर्व विधायक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ विमल चोपड़ा ने साथियों के संग बारनयापारा जंगल में हाथी के हमले से मृत रायतुम निवासी के घर जाकर मृतक परिवार के परिजनों से भेंट की। उनकी शासन से मांग है कि हाथी से हुई मौतों के लिए 50 लाख का मुआवजा परिजनों को दिया जाए। साथ ही मृतक के परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाए ताकि परिवार के भरण पोषण में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।


अन्य पोस्ट