महासमुन्द

श्रीरामचरित मानस गान में शामिल हुए चोपड़ा
29-Apr-2022 2:50 PM
श्रीरामचरित मानस गान में शामिल हुए चोपड़ा

महासमुंद, 29 अप्रैल। ग्राम सिंघरूपाली में  27 अप्रैल को श्रीरामचरित मानस गान कार्यक्रम का अयोजन हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डा. विमल चोपडा़ सम्मिलित हुए। अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम हमारे आराध्य हंै। आज कम्प्यूटर एवं मोबाईल के प्रभाव से युवा पीढ़ी ग्रस्त है जिसके कारण सामजिक मेल-जोल प्रभावित हुआ है। परंतु इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों के कारण धर्म एवं सामाजिकता बची हुई है। ऐसी धार्मिक आयोजनों से गांवों की पहचान भी बनी हुई है।      


इस दौरान सरपंच रूपलाल पटेल, सरपंच देवा नायक (ढांक), ग्राम सरपंच रामलाल दीवान, उमाशंकर यादव, धनीराम दीवान, ननकी राम , देवसिंह दीवान (ग्रामीण अध्यक्ष ), सुकलाल पटेल (ग्रा. उपाध्यक्ष ), दाउलाल निषाद, पोखन ध्रुव, अंजोर सिंह निषाद, जयलाल यादव, भोलाराम साहू, हेमलाल बरिहा, बिसेराम धुव, तिरित राम ध्रुव आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट