महासमुन्द

लोहारपार में चलित थाना
29-Apr-2022 2:48 PM
लोहारपार में चलित थाना

सरायपाली/भंवरपुर, 29 अप्रैल। पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद विवेक शुक्ला निर्देशानुसार व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) विकास पाटले के मार्गदर्शन में जिले के अनुविभाग में निर्देशित किया गया है चलित थाना आयोजित कर जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करें। इसी क्रम में 26 अपै्रल को  ग्राम लोहारपाली में चलित थाना लगाया गया, जिसमे ग्राम लोहारपाली के ग्रामीण, सरपंच, महिला समुह व ग्राम प्रमुख शामिल हुए।

चौकी प्रभारी स्वराज त्रिपाठी के नेतृत्व में श्यामाचरण धुर्वे, आरक्षक यूचंद बंशे, उत्तम साहू  द्वारा  महिला एव ग्रामीणों को अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करने, महिला संबंधित अपराध, सायबर संबंधित ठगी से बचने, यातायात संबंधित जानकारी, एटीएम धोखाधड़ी से बचने के संबंध में जानकारी दी गई। जुआ, अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के संबंध में कार्यवाही व अन्य समस्या से चौकी को सूचित करने को अवगत कराया गया।
 


अन्य पोस्ट