महासमुन्द

जल जीवन मिशन की पानी टंकियों में स्थानीय विधायक का प्रचार
24-Apr-2022 3:45 PM
जल जीवन मिशन की पानी टंकियों में स्थानीय विधायक का प्रचार

भाजपाई कर रहे विरोध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 अप्रैल।
पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता अग्रवाल, झलप पटेवा मंडल अध्यक्ष धरम पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेश शुक्ला, जिला कार्यकारिणी सदस्य धरम साहू, सरपंचद्वय राकेश साहू रायतुम, रूपलाल पटेल कुरूभांठा, देवानायक ढांक, युवा मोर्चा अध्यक्ष रामेश्वर साहू, महामंत्री धरम सिन्हा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में क्षेत्र में केंद्र सरकार की राशि से जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही पानी टंकियों में स्थानीय विधायक विनोद चंद्राकर एवं कांग्रेस के चुनाव चिन्ह के प्रचार का विरोध करते हुए इसे तत्काल मिटाया जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि पूर्व में भी पीएचई विभाग को इस बाबत फोन से सूचित किया गया था परंतु आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।

डॉ. चोपड़ा ने जारी एक विज्ञप्ति में कहा है कि विधायक द्वारा शासकीय द्वार, प्रतीक्षालयों में अपनी फोटो चारों तरफ  लगाकर प्रचार किया रहा है। अब केंद्र सरकार की राशि से निर्माणाधीन टंकियों को कांग्रेस की प्रॉपर्टी समझ कर प्रचार करना घोर निंदनीय है।
उन्होंने कहा है कि आज 24 अप्रैल को रायतुम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस प्रचार लेखन पर कालिख पोत कर इसे मिटायेंगे एवं इसके बाद क्रम से सभी टंकियों में कार्यवाही की जाएगी एवं कलेक्टर व पीएचई विभागक को पत्र लिखकर मांग की जाएगी कि वे भी इसे मिटाएं एवं स्थानीय विधायक के विरुद्ध शासकीय संपत्ति के दुरुपयोग की एफ.आई.आर दर्ज कराए। अन्यथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पीएचई विभाग एवं महासमुंद कलेक्टर कार्यालय के भीतर जाकर भाजपा के प्रचार का स्लोगन एवं चुनाव चिन्ह का लेखन करेंगे।
 


अन्य पोस्ट