महासमुन्द

बाजार में फुलारा बांट रहे शरबत
18-Apr-2022 4:33 PM
बाजार में फुलारा बांट रहे शरबत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बसना, 18 अप्रैल।
भीषण गर्मी को देखते हुए जगह जगह प्याऊ खोला गया है। बैशाख के लगते ही सूर्य ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया, ऐसे में कई व्यक्तियों ने जगह-जगह प्याऊ खोल रखा है। कहीं-कहीं तो शर्बत बनाकर पिलाया जा रहा है।
बसना में शनिवार तथा बुधवार को बाजार लगता है, जिसमें लोगों की भीड़ होती है। यहां महमूद फुलारा द्वारा आम का शर्बत बनाकर लोगों को पिलाया जा रहा है।


अन्य पोस्ट