महासमुन्द
बूढ़ादेव मंदिर एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 17 अप्रैल। कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमसाय टेकाम ने शनिवार को दुरुगपाली में धु्रव गोंड समाज द्वारा बूढ़ादेव मंदिर एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवम खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव भी उपस्थित थे।
शिक्षा, सहकारिता, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, अन्य पिछड़ा वर्ग मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विकासखण्ड के दुरूगपाली में बुढ़ादेव मंदिर की स्थापना और सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर डॉ. टेकाम ने ग्राम अरण्ड और कसहीबहार में आदिवासी समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10-10 लाख रूपए स्वीकृत करने, दुरुगपली के प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कमरा निर्माण की घोषणा की।
कार्यक्रम में संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने ग्राम दुरूगपाली आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन अहाता निर्माण के लिए 10 लाख रूपए स्वीकृत करने और जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल द्वारा ग्राम दुरूगपाली में शौचालय और जल व्यवस्था के लिए 5 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की।
डॉ. टेकाम ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज के लोग बुढ़ादेव की पूजा पाठ में महुआ फूल चढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महुआ बिनने वाले वनवासी की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अब महुआ फूल का समर्थन मूल्य 33 रूपए किलो तय किया है। पहले महुआ फूल का मूल्य 17 रूपए किलो था। समर्थन मूल्य बढऩे से व्यापारी और बाजार में इसका मूल्य 45 रूपए किलो तक हो गया जिसका सीधा फायदा वनवासी आदिवासियों को मिल रहा है।
इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष जनकराम ध्रुव, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के सदस्य मोहित ध्रुव, सदस्य अनुसूचित जनजाति आयोग गणेश ध्रुव, सदस्य युवा आयोग अनुराग शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनंत सिंह वर्मा, सरपंच कुंतला माझी, जिला अध्यक्ष गोंड़ समाज मनराखन ठाकुर, तुलाराम शोरी,मदनसिंह मरकाम, देवी सिंह ठाकुर, तुलाराम नेताम, ईश्वर ध्रुव, गणेशराम नेताम, कृष्णा ध्रुव, दुलार सिंह ध्रुव,शिवचरण ध्रुव सहित सभी विभाग के अधिकारीगण एवं आदिवासी गोंड़ समाज के पदाधिकारी और ग्रामवासी उपस्थित थे।