महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 अप्रैल। बेतेल मेनोनाइट चर्च जगदीशपुर में परसों शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया गया। प्रभु ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हुए लोगों ने प्रार्थना की।
इस मौके पर सैकड़ों ईसाई धर्म के अनुयायी चर्च में एकत्रित हुए और प्रार्थना सभा में बाइबल का पठन किया। डिकन सुभाष चंद्र नंद द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। प्रमुख वक्ता पादरी इम्मानुएल पाइक द्वारा प्रभु येशु मसीह के क्रूस पर कहे सात वाणी का उपदेश दिया। गुड फ्राइडे का कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चला।
कार्यक्रम के बाद चर्च की समिति द्वारा उपवास तोडऩे के लिए विशेष रूप से फल, खजूर व शरबत की व्यवस्था की गई।
इस दौरान बेतेल मेनोनाइट चर्च के पादरी एम सागर, सचिव अनिमेश सिंह बढ़ाई, कोषाध्यक्ष अनुपम कलेत, शासन परिषद सदस्य परीक्षित गार्डिया, राकेश नंदए,संगीत कुमार, जॉन विल्सन दास, अरुण पाइक, अय्यूब दीप, प्रशांत नंद, सुजीत कुमार, महेंद्र ग्वाल, येशु दास, मसीहदान सोना, विजय मार्टिंन व सिकंदर उरमाल के साथ अन्य मौजूद रहे।