महासमुन्द

भक्त माता कर्मा श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण-विनोद
13-Apr-2022 4:32 PM
भक्त माता कर्मा श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण-विनोद

अछरीडीह व तुमगांव में भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 अप्रैल।
ग्राम अछरीडीह व तुमगांव में आयोजित माता कर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर शामिल हुे। उन्होंने उपस्थित लोगों से भक्त माता कर्मा के बताए मार्ग का अनुशरण करने का आव्हान किया। सोमवार को ग्राम अछरीडीह व तुमगांव में भक्त माता कर्मा जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोपा साहू, मोती साहू, पार्वती साहू, राधेश्याम साहू, सती साहू, मुन्ना साहू, ललित साहू, दिलीप चंद्राकर, मानिक साहू, भुवनेश्वर साहू, रतीराम साहू, अलखराम साहू व चुनेश्वर साहू उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव ने संबोधित कहा कि भक्त माता कर्मा श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण हैं। छत्तीसगढ़ में साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। लोगों की आस्था का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने भक्त माता कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

उन्होंने भक्त माता कर्मा के बताए मार्ग का अनुशरण करने का आव्हान करते हुए कहा कि एकजुट रहने से समाज को आगे बढऩे से कोई रोक नहीं सकता। समाज को जोडऩे और समाज में कटुता को दूर कर सामाजिक समरसता और भाईचारे के लिए काम करने पर जोर दिया। आपस मे भाई चारा बना कर और सदभाव से रहना ही सच्ची समरसता है। उन्होंने उपस्थितजनों को भक्त शिरोमणी माता कर्मा की जयंती की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर साहू समाज के लोगों के साथ ही ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे।


अन्य पोस्ट