महासमुन्द

अंगना मं शिक्षा कार्यक्रम के लिए जिला मिशन समन्वयक का शिक्षकों को मार्गदर्शन
25-Mar-2022 7:59 PM
अंगना मं शिक्षा कार्यक्रम के लिए जिला मिशन समन्वयक का शिक्षकों को मार्गदर्शन

महासमुंद, 25 मार्च। जला मिशन समन्वयक महासमुंद द्वारा बागबाहरा के एक दिवसीय प्रवास के दौरान अंगना मं शिक्षा 2.0 के लिये प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्राथमिक विद्यालय के 36 संकुलों से 36 शिक्षकों को बीआरसी भवन बागबाहरा में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर डीएमसी अशोक शर्मा ने कहा कि माताओं का उन्मुखीकरण कर घर को विद्यालय जैसे वातावरण के लिये तैयार कर इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है जिससे बच्चों को स्कूल के साथ साथ घर में शैक्षिक परिवेश से जोडक़र शिक्षा व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षकों की बड़ी जिम्मेदारी है कि अपने संकुलों में स्मार्टमाता का चयन कर उन्हें शिक्षा में अहम योगदान के लिये प्रेरित करें एवं शासन स्तर पर नाम संप्रेषित की जावे। इस अवसर पर डाइट व्याख्याता टेकराम सेन ने भी शिक्षकों को संबोधित करते हुये कहा कि अंगना मं शिक्षा महत्वपूर्ण योजना के तहत संचालितए संचालित है। उक्त कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी, बालवाड़ी का महत्वपूर्ण योगदान है।


अन्य पोस्ट