महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरायपाली, 23 मार्च। विगत दिनों फुलझर राज निषाद समाज का वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सर्कल के कार्यकारणी का गठन करना सुनिश्चित किया गया था। जिसके तहत केना सर्कल के कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष के रूप में संतोष कैवर्त केना को चयन किया गया। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में श्यामलाल निषाद बेलमुण्डी, कोषाध्यक्ष मेघनाथ सोनवर्षा केना, सचिव मोहित निषाद इच्छापुर, सलाहकार महेन्द्र निषाद कसडोल, चपरासी आनंद निषाद इच्छापुर, पंच के रूप पवन निषाद देवलभांठा, मेहरू निषाद सेमलिया, हिरालाल देवलभांठा, राजकुमार कुटेला को चयन किया गया है।
वहीं एक और कार्यक्रम के तहत फुलझर राज निषाद समाज के उड़ेला सर्कल के कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
जिसमें अध्यक्ष के रूप में खीकलाल निषाद उड़ेला, उपाध्यक्ष के रूप में उत्तम निषाद बम्हनीडीह, सचिव के रूप में गजेन्द्र निषाद अजगरखार, कोषाध्यक्ष चंदर सिंग निषाद उड़ेला, चपरासी वासुदेव निषाद लोहड़ीपुर, सह सचिव सुधराम निषाद खोगसा, पंच के रूप में गणेश निषाद सरकण्डा, किशन निषाद जमदरहा, लक्ष्मण निषाद जमनीडीह, डोरीलाल निषाद अजगरखार, जगेश्वर निषाद बनडबरी, कमलसिंग निषाद टुटीकोना, बंशीप्रसाद उड़ेला, संपतिलाल बम्हनीडीह, कार्तिकराम उड़ेला को नव नियुक्त पदाधिकारियों के रूप में चयन किया गया है। बैठक के दौरान उपस्थित सामाजिकगण एवं सदस्यगणों ने समस्त नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किये।