महासमुन्द

आजीवन सहयोग निधि की राशि एक लाख भाजपा को दी
15-Mar-2022 4:46 PM
 आजीवन सहयोग निधि की राशि  एक लाख भाजपा को दी

सरायपाली, 15 मार्च। प्रदेश भाजपा के नेतृत्व एवं अह्वान तथा भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के निर्देशन में सरायपाली भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी गण पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, जिला उपाध्यक्ष विपिन उपवेजा, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा कामता प्रसाद पटेल, राखी गणेश चौहान पार्षद नगर पालिका परिषद, मंत्री भाजपा मंडल सरायपाली के मार्गदर्शन एवं सहयोग से वरिष्ठ भाजपा नेता गंगाराम पटेल, सुशीला गंगाराम पटेल उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद एवं उपाध्यक्ष भाजपा मंडल सरायपाली के द्वारा आजीवन सहयोग निधि की राशि एक लाख रुपये संग्रहित कर भाजपा मंडल अध्यक्ष सरायपाली धनेश नायक को पार्टी सहयोग में जमा करने के लिए दिया गया।

 


अन्य पोस्ट